13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

रेणुका जी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, बिंदल रहे मौजूद….

Ashoka Times 14 December 23 sirmour 

विकसित भारत संकल्प की यात्रा गुरुवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र ददाहू में पहुंची।डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रवास कर रही है

डॉ राजीव बिंदल का श्री रेणुका जी पहुंचने पर भाव्या स्वागत किया गया। इस दौरान ददाहू बाजार में लोगों के बीच बैठकर लोगों को केंद्र सरकार की योजना के बारे में जागरूक किया गया। जागरूकता के दौरान भाजपा मंडल के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत दूसरे भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी साथ ही सभी विकासात्मक योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

ददाहू बाजार से रैली निकालते हुए डाॅ. राजीव बिंदल भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता का समुदाय भवन पहुंचने पर स्वागत किया गया। वही लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए।डाॅ. राजीव बिंदल व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा जोत प्रजालित की गई। उसके बाद उन्होंने मोदी सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं की जानकारियां वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी।

वही उन्होंने ने सुक्खू सरकार की 2022 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस ने अपनी झूठी गारंटियों का हल्ला बोल किया।पहली कैबिनेट में युवाओं को एक लाख नौकरी देने को कहा था परन्तु 10000 नौकरियों छीन ली।पहली कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वायदा किया। लेकिन कुछ नहीं हुआ।300 यूनिट बिजली फ्री का वायदा, कुछ नहीं हुआ।बागवान अपनी फसलों का दाम खुद तय करेंगे, कुछ नहीं हुआ।

वही उन्होंने ने बताया कि किसान से 2 रुपये किलो गोबर खरीदने की गारंटी दी परन्तु कुछ नहीं हुआ। -10 लीटर दूध 100 रुपये प्रति लीटर पशुपालकों से खरीदने का वायदा, कुछ नहीं हुआ।युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड जैसी उनकी गारंटी हवा हवाई हो गई।

कांग्रेस की भ्रष्टाचार की परंपरा को भी प्रदेश में चालू रखा गया, आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकारी विभागों में तबादलों पर, टेंडरों में यहां तक की मुख्यमंत्री कार्यालय में भी भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है।

इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल अध्यक्ष विनय गुप्ता श्री रेणुका भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह,रमन ठाकुर, निर्मला देवी सहित भाजपा नेता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिरमौर में 61 पीडितों को 83 लाख से अधिक राहत राशि वितरित – एडीएम…

 पार्षद बोली न हो ठेकेदार की पेमेंट…घटिया स्तर का काम करने पर लोगों में रोष….

शिलाई वन परिक्षेत्र में वन मित्र के लिए 30 दिसम्बर तक करें आवेदन….

हादसे से पहले जानलेवा सड़क में खुली नाली को करवाया तुरंत बंद…एसडीएम का किया धन्यवाद…

बाइक चालक को कार ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत ….

एडीएम तथा एसडीएम ने किया एम-3 ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केन्द्र का शुभारंभ….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles