16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राष्ट्रीय स्तर हाई जंप में राहुल का चयन…द स्कॉलर्स होम निदेशक ने दी बधाई …

Ashoka Times…13 November 2024

द स्कॉलर्स होम स्कूल हमेशा से ही उच्च स्तर शिक्षा में विश्वास रखता है वही स्पोर्ट्स में भी बच्चों को प्रोत्साहित करता रहा है जिसका नतीजा है कि स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।

स्कूल प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि कक्षा बारहवीं का विद्यार्थी, राहुल साहू ने एस जी एफ आई स्टेट लेवल एथलेटिक मीट में भाग लिया जोकि 7 नवंबर से 9 नवंबर तक हमीरपुर में हुई।

इस प्रतियोगिता में अंडर-19 कैटेगरी में हाई जंप में राहुल साहू ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर की हाई जंप प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग एवं निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने राहुल साहू एवं कोच प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई दी तथा इनको इस तरह अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल निदेशक महोदय ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक ( HOD) कुलदीप बतान, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार और भगवंत सिंह को भी हार्दिक बधाई दी जिन्होंने समय-समय पर राहुल साहू का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles