13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में धांधलियों के साथ जम कर किया प्रकृति से खिलवाड़ … नाथूराम 

Ashoka Times…13 March 2024/शिलाई

जिला सिरमौर के शिलाई के लिए बनाए जा रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग में न केवल धांधलियां सामने आई है बल्कि जमकर प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया गया है यह आरोप समाजसेवी और आप पार्टी के नेता नाथूराम चौहान द्वारा लगाए गए।

सिरमौर जिले के पाँवटा साहिब से गुम्मा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 निर्माण में आप नेता नाथूराम चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रदूषण और गलत ढंग से डंपिंग को लेकर एनजीटी में पीआईएल डाली थी मामले में अब एनजीटी एक्शन मोड पर है। एनजीटी ने इस मामले में पार्टी बनाए गए सरकारी विभागों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

नाथूराम चौहान ने बताया कि सैंकड़ों हरे-भरे वृक्षों को क्षति पहुंचाई गई है इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाने वाली कंपनी द्वारा की गई कटिंग भी बिल्कुल अप्राकृतिक तरीके से की गई है जिसके कारण आवाजाही के दौरान लोगों की जान को खतरा बढ़ा दिया है।

एनजीटी ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट एंड फारेस्ट, एक्सईएन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड पांवटा साहिब, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मॉर्थ को जॉइंट इंफेक्शन के निर्देश दिए। डीसी सिरमौर को इस कमेटी का ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

इस कमेटी ने मंगलवार को सीसीआई राजबन से लेकर कफोटा तक निरीक्षण किया। एनजीटी को दी शिकायत में जिन स्थान पर अवैध और अवैज्ञानिक डंपिंग का जिक्र है, उन स्थानों पर टीम ने निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। उक्त टीम ने कफोटा से गुम्मा तक 21 मार्च को निरीक्षण की तिथि तय की है। इसके बाद कमेटी एनजीटी को रिपोर्ट सौंपेगी।

श्री रेणुका भूतमड़ी चूना पत्थर पर भूस्खलन से 1 शख्स की दर्दनाक मौत….

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 13 मार्च 2024 का नाहन प्रवास कार्यक्रम…

13 मार्च को शिलाई में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास करेंगे…मुख्यमंत्री

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 12 मार्च 2024 को सत्र 2023-24 सत्र का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles