12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

राम मंदिर जमीन पर प्रॉपर्टी डीलरों ने किया कब्जा…

animal image

फाइल दबाकर बैठे मंदिर ट्रस्ट अधिकारी…

Ashoka Times…22 July 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में देरी थी साहिबा राम मंदिर जमीन पर प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। राम मंदिर की जमीन पर अपनी प्लोटिंग के लिए रास्ता बनाया जा रहा है।

अभी अयोध्या राम मंदिर का मसाला ठंड भी नहीं हुआ था की पांवटा साहिब में भू माफिया द्वारा देवी जी साहिब राम मंदिर की भूमि पर अवैध तरीके से रास्ते का निर्माण कर दिया। सीधा-सीधा कहें तो अब पांवटा साहिब देईजी साहिबा राम मंदिर से जमीन चोरी की जा रही है। आपको बता दे कि इस जमीन को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी पटवारी ने फाइल तैयार कर तहसील अधिकारियों को सौंपी है लेकिन ये फाइल महीनों से धूल फांक रही है अधिकारियों ने मौके पर जाकर मंदिर की जमीन छुड़वाने की बजाय उसे राम के ही भरोसे छोड़ दिया है।

क्या है मसला… 

दरअसल ट्रीटमेंट प्लांट वार्ड नंबर 10 के आसपास प्लाटिंग की जा रही है समस्या यह है कि इस प्लाटिंग को जो रास्ता लगता है वह काफी सुनसान रास्ता है। ऐसे में प्रॉपर्टी डीलरों की जो प्लाटिंग है उसको खरीदने के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा था लेकिन प्रॉपर्टी डीलर्स ने इसका एक तोड़ निकाल लिया उन्होंने देवी नगर से आने वाले एक रास्ते को अपने प्रॉपर्टी के साथ जोड़ दिया लेकिन इस रास्ते के बीच में देवी जी साहिबा राम मंदिर की भूमि है जिस पर बड़े-बड़े पेड़ थे, लेकिन भूमाफिया ने उन दरख्तों को और उस जमीन को जेसीबी से खोदकर रास्ता बना दिया। अब इस रास्ते के कारण कथित तौर पर अवैध प्लाटिंग के दाम रातों-रात 10 गुना बढ़ गए। कहां जाए तो भू माफिया ने अपने मुनाफे के लिए मंदिर की जमीन को निशाना बनाया है।

राम मंदिर की जमीन बचाने के लिए हाईकोर्ट ने दिए हैं सख्त आदेश…

आपको बता दे कि गत वर्षो में देई जी साहिबा राम मंदिर की जमीन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीसी सिरमौर, एसडीएम पांवटा साहिब और तहसीलदार को राम मंदिर जमीन का अधिकारी नियुक्त किया है और उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि राम मंदिर के जमीन पर अब कोई कब्जा न कर पाए ताकि मंदिर की जमीन को बचाया जा सके। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा उक्त सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पर्सनल तौर पर राम मंदिर जमीन की देखरेख का कार्य सौंपा है।

रिटायर कानूनगो ले रहा सैलरी…

बता दें कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा रिटायर्ड कानूनगो को मंदिर की जमीन की देख रेख के लिए नियुक्त किया गया है, और उन्हें इसके लिए तनख्वाह भी दी जाती है बावजूद इसके लगातार राम मंदिर के जमीनों पर विशेष तौर पर प्रॉपर्टी डीलर अपनी कथित अवैध

प्लाटिंग के लिए रास्ते बनाकर न केवल कब्ज़ा कर रहे हैं बल्कि प्रॉपर्टी के दाम पर करोड़ अरबो रुपए कमा रहे हैं। आपको बता दे की उक्त मामले में कांग्रेस के एक बड़े नेता का नाम भी सामने आ रहा है वह राम मंदिर भूमि पर रास्ता निकाल कर अवैध तरीके से प्रॉपर्टी बेचने का काम कर रहा है।

वहीं दूसरी और राम मदिर भूमि पर किए ज जा रहे अवैध कब्जे को लेकर श्रद्धालुओं में भी रोष पनपने लगा है। इस बारे में स्थानीय निवासी दयाराम, आशिष, स्वरूप सिंह, महेंद्र ठकुर, और अन्य ने बताया कि अगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है। तो वो सड़कों पर उतरेंगे और मंदिर की जमीन की रक्षा करेंगे।

वही इस बारे में पूर्व में नगर परिषद उपाध्यक्ष देवजी साइबर राम मंदिर भूमि के ट्रस्टी रहे नवीन शर्मा ने कहा कि राम मंदिर कि जमीन पर जिस तरह से खुले तौर पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा अगर स्थानीय प्रशासन ने राम मंदिर भूमि को लेकर गंभीरता से सख़्त कार्रवाई नहीं की तो वह इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

वही इस बारे में तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है कि राम मंदिर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत सामने आ रही है उन्होंने कहा कि वह मौके पर अधिकारियों को भेज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles