12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा साहिब पहुंची पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की चिंगारी…

animal image

पांवटा साहिब पहुंची पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की चिंगारी…

देशभर में छात्र आंदोलन हुआ तेज…

Ashoka Times…24 July 2026

देश में NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की चिंगारी अब पांवटा साहिब भी पहुंची है कुछ छात्रों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपना संदेश शासन और लोगों तक पहुंचाया।

देश भर में पेपर ली को लेकर बच्चे सड़कों पर है लगातार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़े की मांग बढ़ रहे है । ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी देश व्यापी छात्र आंदोलन जोर पकड़ने लगा है पांवटा साहिब में भी कुछ बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर रोष मार्च निकाला।

बता दे कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में 20 जुलाई को बड़ा शांति मार्च निकाला गया । जिसमें छात्र और छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण पुलिस और आरपीएफ ने लाठियां भाजी आंसू गैस के गोले छोड़े। बच्चों पर और उनके परिजनों पर केंद्रीय सरकार द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई से पूरे देश में यह आंदोलन छिड़ गया है । विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल लगभग सभी राज्यों से प्रोटेस्ट की खबरें सामने आ रही है।

वहीं दूसरी और देश की संसद में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है वहां पर भी लगातार विपक्ष के सांसद धर्मेंद्र प्रधान जो की शिक्षा मंत्री हैं उनका इस्तीफा मांग रहे हैं और संसद में पेपर लीक को लेकर चर्चा करना चाहते हैं।

इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर चुके हैं ताकि इस तरह की कोई भी पेपर लीक कार्रवाई को जल्द से जल्द कानूनी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

वहीं दूसरे और विपक्षी दल कह रहा है कि NEEपेपर लीक मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से 24 आरोपियों को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है इतने लचीले कानून के कारण लोग नेशनल लेवल तक पेपर लीक कर देते हैं और उनका कुछ भी नहीं बिगड़ पाता।

कुल मिलाकर देश के भीतर इस इस वक्त छात्र आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है पर आने वाले समय में यह और अधिक भयंकर परिणाम ला सकता है। सरकार को चाहिए क्या अपना अहंकार छोड़कर वह इन बच्चों से बात करें और जो भी इनकी जायद शर्ते हैं उन्हें स्वीकार करें इसी में इस देश, छात्र और सरकार की भलाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles