15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

रामकुंडी में मुफ्त कैंप में 144 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य…  

Ashoka time’s…20 March 24 

श्री साई हॉस्पिटल नाहन द्वारा सामुदायिक भवन रामकुंडी में आज मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में आँखों एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य जाँच एवं सही परामर्श की सेवाएं दी।

इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 144 मरीजों को मुफ्त जाँच एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। नेत्र जाँच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों की आँखों के स्वास्थ्य जांच की एवं आँखों की देखभाल के लिए परामर्श दिया। साथ ही मेडिकल अफसर डॉ नफीशा द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गए।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी हर ब्रांच में विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। शिविर में मरीजों का शुगर एवं बी ० पी ० टेस्ट भी निशुल्क किया गये । साथ ही मरीजों को जरुरी दवायें मुफ्त उपलब्ध की गयी और उचित दामों पर चश्में भी उपलब्ध किये गए । उन्होंने बताया की श्री साई अस्पताल में मुख्य सभी इन्शुरन्स एवं सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज़ की सुविधा उपलब्ध है। डॉ बेदी ने सिरमौर वासिओं से आग्रह किया की वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और नियमित जांच करवाते रहे ताकि किसी भी गंभीर बीमारी से समय रहते बचा जा सके।

पत्रकार अपहरण मामले में माननीय हाईकोर्ट के निर्देश, पुलिस करें निष्पक्ष जांच…

राशन डिपो में सर्वर खराबी के चलते कईं दिनों से नहीं मिल रहा राशन, लोग परेशान…

*पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles