12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र करे निपटारा – सुमित खिमटा

Ashoka Times…3 December 2024

सिरमौर उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सिरमौर के राजस्व अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक के राजस्व प्रकरणों के कार्यो की समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि इस तिमाही में तकसीम के 271 मामले, निशानदेही के 804 मामले, इंतकाल के 4075 मामले तथा नाजायज कब्जा के 7 मामलों तथा राजस्व प्रविष्टियों में संशोधन के 175 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं कानूनगों को राजस्व कार्यों में और अधिक तेजी लाने व लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने समस्त उपमंडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों का निपटारा शीघ्र किया जाए। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इन लम्बित मामलों का निपटारा किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंनें जिला के सभी एसडीएम को हर माह अपने अपने क्षेत्रों में किए जाने वाले राजस्व कार्यो की समीक्षा हेतु बैठक का भी आयोजन करने के भी निर्देश दिए।

ंबैठक में भूमि विभाजन, सीमांकन की प्रगति, इन्तकालात, अवैध कब्जा, उप मंडलाधिकारियों के पास पड़े लम्बित मामले व राजस्व अपील,वारंट बेदखली व दखल, तहसीलदार वसूली के कार्यो की समीक्षा, विभागीय जांच, एसडीएम द्वारा पटवार खानों व कानूनगो कार्यालयों का निरीक्षण, पटवार खाना एवं कानूनगो भवनों का निर्माण व मुरम्मत की प्रगति व उपयोगिता व पूर्णता प्रमाण पत्र, पंजीकरण एक्ट 47 ए के मामले व सीएजी/पीएसी के पैरा की प्रगति रिपोट एवं नवीनतम में वास्तु स्थिति, मकानहीन व्यक्ति/ परिवारों के आवेदनों व भूमिहीन पात्र व्यक्तियों को 2/3 विस्वा भूमि आबंटन के मामलों की प्रगत रिपोर्ट व उनकी नवीनतम स्थिति, दाखला जमाबंदी, घुमन्तु गुज्जरों के प्रकरणों की नवीनतम स्थिति, तहसील व उप तहसील भवन का निर्माण व मुरम्मत और आवासीय राजीव सदन, मिनी सचिवालय के अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं स्वामित्व योजना तथा शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण इत्यादि मदों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान ने मंच संचालन किया तथा क्रमवार मदों को बैठक में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा के अतिरिक्त जिला के समस्त उप मंडलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles