12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

युवक द्वारा महिला के साथ जबरदस्ती व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप… मामला दर्ज

animal image

Ashokatime’s…31 October

मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक महिला ने युवक पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि युवक ने वीडियो ना वायरल करने पर उससे ₹40000 वसूले है।पुलिस ने महिला के शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर के एक ढाबे में काम करती थी। वहां पर एक लड़के ने पहले उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने ढाबे में काम छोड़ दिया। काम छोड़ने के उपरांत युवक ने उसे फोन कर वीडियो की एवज में पैसे की मांग की और साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक ने महिला को कहा कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने अपने गहने बेचकर युवक को 40 हजार की राशि दी और वीडियो वायरल ना करने को कहा। परंतु महिला के अनुसार युवक ने उसकी वीडियो भी वायरल कर दी और उसके साथ मारपीट भी की।

सोमवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ 376 323 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles