12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

ठंड के मौसम में क्या पहने क्या ना पहने अगर असमंजस में है तो पढ़ें ये जानकारी…

animal image

सर्दियों में स्टाइल और लुक रहेगी बेहतरीन….

Ashoka Times…30 अक्तूबर 

ठंड की शुरुआत हो चुकी है ठंड के पढ़ते ही हमारे फैशन और स्टाइल को भी बदलना पड़ता है ऐसे में कई बार असमंजस की स्थिति होती है कि क्या पहने और क्या ना पहने आई आज हम आपको कुछ ऐसी वैराइटीज के बारे में बताते हैं जो सर्दियों में पहन कर आप अपना स्टाइल और लुक और बेहतर बना सकते हैं।

ठंड बढ़ने पर लोगों को अपने पसंदीदा कपड़ों पर विंटर वियर भी कैरी करना पड़ता है. वहीं, ज्यादातर लोगों को सर्दी में अपने कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करना नहीं आता. उन्हें समझ नहीं आता कि ठंड से बचने के लिए ऐसे कौन से कपड़े पहनें जो उन्हें गर्माहट भी दें और स्टाइलिश लुक भी दें. आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.

सिल्क और सैटिन्स

सिल्क और सैटिन्स हर तरह की बॉडी के लिए कंफर्टेबल हैं. आपको बता दें कि सिल्क और सैटिन्स कपड़ों की वर्सेटाइल वैरायटी में से एक है सर्दियां जिसमें इस तरह के कपड़ों को पूरे दिन पहना जा सकता है. पार्टीज और शाम के गेट-टुगेदर के लिए ऐसे कपड़े एक बढ़िया पिक हैं.

नेचुरल फाइबर

यह एक नेचुरल फाइबर है जिससे बने कपड़े स्किन के लिए किसी मेडिसीन से कम नहीं. कपास के पौधे से सूती कपड़ा बनाया जाता है जबकि अलसी के पौधे से लिनन का. इनकी सबसे खास बात ये है कि प्राकृतिक रेशे से बना ये कपड़ा स्किन को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाता है

फ्लैनल्स

फ्लैनल्स में भारी मात्रा में ऊन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, ये ऊन गर्म होने के साथ-साथ बेहद नर्म भी होती है. इसकी खास बात ये है कि सर्दियों में इसकी भारी डिमांड रहती है. सॉफ्ट होने के अलावा इसकी गिनती रिच फैब्रिक में है. स्कर्ट, जैकेट और ट्राउजर्स के तौर पर आपको फ्लैनल्स की कई सारी वैरायटी मिल जाएंगी.

वूल ब्लेंड्स

सर्दियों का मुकाबला करने के लिए सबसे आरामदायक स्वेटर और जैकेट पहनना सभी को अच्छा लगता है. आपके ऑवरऑल लुक में वूल ब्लेंड्स के कपड़े एक परफेक्ट मैच की तरह हैं. बता दें कि ये हर तरह की बॉडी के लिए फिट है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles