12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

यहां सांसद को भी अलग बिठाकर खिलाया जाता है खाना…?

कांग्रेस नेता ने सांझा की तस्वीर.. बोले ऐसे बनेगा हिंदू राष्ट्र…

Ashoka Times…8 December 2025

हिमाचल प्रदेश में शिमला संसदीय सीट से सांसद सुरेश कश्यप की तस्वीर सांझा की गई है। जिसमें सांसद सुरेश कश्यप को अलग बिठाकर खाना खिलाया जा रहा है और जयराम ठाकुर के साथ कईं वरिष्ठ भाजपा नेता खाना खा रहे हैं। कांग्रेस नेता असगर अली ने सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर पूछा है कि क्या सांसद को शेड्यूल कास्ट होने के कारण अलग बिठाकर खाना खिलाया जा रहा है क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र का निर्माण किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इन दोनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है । जिसमें सुरेश कश्यप को अलग बिठाकर खाना खिलाया जा रहा है उनके कुछ दूरी पर पूर्व में मुख्यमंत्री रहे जयराम ठाकुर और अन्य कईं भाजपा नेता इकट्ठे बैठकर खाना खा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मनोनीत पार्षद और बैंक के डायरेक्टर असगर अली ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या भाजपा में एससी किसी भी उच्च दर्जे पर पहुंच जाए उनके साथ इस तरह का व्यवहार होता है। बता दे कि हिमाचल प्रदेश में जातिगत छुआछूत पहले से ही परंपरागत रूप से चली आई है और आज भी बरकरार है। अभी कुछ दिन पहले ही शेड्यूल कास्ट के एक 12 वर्ष के बच्चे ने कथित जातिगत आधार पर बुरे व्यवहार के चलते खुद को फांसी पर लटका लिया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की शिलाई-पच्छाद क्षेत्रों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब खाने के लिए शेड्यूल कास्ट लोगों को अलग से बिठाया गया और कथित उच्च जातियों के लोगों को अलग तरजीह दी गई। खैर यह नैतिक मूल्यों की बात है जब इस तस्वीर वह देखने के कई नजरिये होंगे, यह तस्वीर क्या साबित करती है यह तो हम नहीं कह सकते लेकिन हिमाचल प्रदेश में जातिगत आधार पर किए जाने वाले व्यवहार को अब बंद करना चाहिए एक नई पीढ़ी जो पढ़ी लिखी है वह पुराने खयालातों को तोड़कर नई तहरीरों को लिखें, ताकि आने वाला समय और समाज और खुलकर हवा में सांस ले पाए। जय हिमाचल।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles