15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

मुफ्त कैंप में 200 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच…

मुफ्त कैंप में 200 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच

 

श्री साई हॉस्पिटल नाहन द्वारा पंचायत घर रामपुर भारापुर में आँखों एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच के लिए मुफ्त जाँच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैम्प के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 200 लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में नेत्र जाँच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों का आँखों के स्वास्थ्य जांच की एवं परामर्श दिया।साथ ही मेडिकल अफसर डॉ नामजीद द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गए। शिविर में मरीजों का शुगर एवं बी ० पी ० टेस्ट भी निशुल्क किया गये । साथ ही मरीजों को जरुरी दवायें मुफ्त उपलब्ध की गयी और उचित दामों पर चश्में भी उपलब्ध किये गए ।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी हर ब्रांच में विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके।पंचायत घर रामपुर भारापुर में आँखों की मुफ्त जाँच की गए साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जाँच भी की गयी , इस शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य जाँच की गयी। उन्होंने बताया की श्री साई हॉस्पिटल नाहन में उच्स्तरीये इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे हिम कार्ड , आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles