11.6 C
New York
Monday, October 19, 2026

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश बनी विधायक, बावा भी पहुंचे विधानसभा….

Ashoka Times….13 july 2024

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर अब विधायक बन चुकी हैं इसके साथ ही बावा हरदीप सिंह भी विधायक होकर विधानसभा में बैठेंगे।

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो चुके हैं। नालागढ़ सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा, देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है। वहीं हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा ने उपचुनाव जीता है। उपचुनाव नतीजों के बाद अब विधानसभा में विधायकों की संख्या फिर 68 हो गई है।

कांग्रेस के पास अब 40 विधायक हो गए हैं। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो गई है। उपचुनाव में कांग्रेस ने जहां दोनों सीटें काफी अंतर से जीतीं, वहीं भाजपा ने एक सीट कांटे की टक्कर के बाद जीती।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद तीन निर्दलियों ने इस्तीफे के 40 दिन बाद उपचुनाव हुए। भाजपा ने तीनों निर्दलियों को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। पूरे उपचुनाव के दौरान सीएम सुखविंद्र सुक्खू व कांग्रेस पार्टी ने जनबल बनाम धनबल का मुद्दा बनाया। सीएम सुक्खू देहरा व अन्य चुनाव क्षेत्रों में बार-बार जनबल जीतेगा, धनबल हारेगा का नारा देते रहे जोकि प्रभावी रहा।

वही बता दे कि हिमाचल प्रदेश में आज भी लोग अपनी वोट शक्ति का प्रयोग बड़ा सोच समझकर करते हैं यही कारण है कि प्रदेश में कभी कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है और जिन्होंने भी दावे किए हैं उन्हें बुरी तरह से लोगों ने असली चेहरा दिखाया है यहां भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा सरकार गिराने का जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब हिमाचल प्रदेश की जनता ने दिया है।

पांवटा साहिब में खतरनाक सांपों का भूपेंद्र सिंह कर रहे रेस्क्यू…

*जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह-सुमित खिमटा*

125 यूनिट मुफ्त देने का फैसला सरकार ने लिया वापिस…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles