15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन…

चार दर्जन के लगभग स्वयंसेवकों ने शिविर में लिया भाग….शीतल शर्मा

Ashoka Times…. 1 August 2024

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नए सत्र के शुरू होते ही एनएसएस इकाई पांवटा साहिब ने कॉलेज और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण दफ़्रैक और शीतल शर्मा की उपस्थिति में कॉलेज परिसर की सफाई की गई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में घास और खरपतवार को हटाया और कूड़ा-कचरा उठा कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

एनएसएस कैंप को लेकर शीतल शर्मा द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को साफ स्वच्छता को लेकर बताया कि हम सभी का दायित्व बनता है अपने आसपास सफाई बनाए रखें अगर हम अपने आसपास सफाई बनाए रखते हैं तो मच्छर मक्खी और अन्य जीवों से होने वाली बीमारियों को काम किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यह एक दिवसीय शिविर बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कॉलेज परिसर में लगाया गया। शिविर में 50 के लगभग एनएसएस स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नए सत्र के शुरू होते ही एनएसएस इकाई पांवटा साहिब ने कॉलेज और उसके आसपास स्वच्छता का माहौल बनाने के लिए शिविर लगाया था।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के महत्व और अपने कॉलेज परिसर को साफ रखने के बारे में प्रोत्साहित करना था।

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने में एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।वहीं विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से जलपान कराया गया।

हिमाचल प्रदेश में फिर बरसी आफत…शिमला कुल्लू मंडी में बादल फटे…. 22 से अधिक लोग लापता…

पांवटा साहिब अवैध खनन के कारण यमुना आसन वेटलैंड को खतरा….हाई कोर्ट सख्त 

सर्पदंश से 39 वर्षीय यशपाल की दर्दनाक मौत 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles