15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

शिलाई अस्पताल के भवन का कार्य जल्द होगा आरम्भ-हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री ने शिलाई में सुनी लोगों की समस्यायें

Ashoka time’s…25 November 23 

उद्योग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। 

उद्योग मंत्री ने इस दौरान बताया कि शिलाई अस्पताल के भवन निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। इसके कार्य के लिए टेंडर अगले माह लगा दिया जाएगा, जिसके उपरांत इसका निर्माण कार्य जल्द आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने टिम्बी से कोटापाब वाया दबोर्ड चायली-ठोंठा झाखड़ रोड़ का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए पांच लाख रूपये की राशि दी गई है जिससे इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बाली कोटी से नीड़ाह-शरली रोड़ की ड़ीपीआर शीध्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यह सडक मार्ग विकासनगर से शिलाई के लिए नजदीकी व वैकल्पिक मार्ग होगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि रोनहाट डिग्री कॉलेज का कार्य पिछले काफी समय से नहीं हुआ था जिसे आरम्भ करने के निर्देश दे दिए गए है। यह कार्य शीध्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने शिलाई आईटीआई का निरीक्षण करने के उपरान्त कहा कि अगले वित वर्ष में यहां दो नए ट्रैड़ आरम्भ कर दिए जाएगें। उन्होने शिलाई में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के लिए भूमि का निरीक्षण भी किया।

 

उद्योग मंत्री ने शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन-समस्याएं भी सुनी। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंपा।

इस दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र तथा व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

इस अवसर पर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई विजय अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राजेश कुमार, कांग्रेस ब्लॉक समिति अध्यक्ष सीता राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंणजीत नेगी, जितेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष सेवादल, स्वरूप राणा मंडल सचिव, रमेश नेगी पंचायत समिति सदस्य, भवान सिंह पूर्व प्रधान, जगत राम जिला महा सचिव, अत्तर राणा मंडल महासचिव सहित पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

पांवटा सिविल अस्पताल में एक माह से नहीं किये जा रहे मरीज भर्ती…क्या बोले विधायक…

अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की पांचवीं संध्या पर बहु भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन….

रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत 

युवती के साथ दुराचार व अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल… मामला दर्ज 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles