17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

बिजली बोर्ड चालक भर्ती विवादों में..आडियो वायरल..

भाजपा विधायक से जुड़ा मामला…

Asokatime’s… 7 Septembe

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में चालकों की लिखित भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है। परीक्षा पास करवाने को लेकर दो लोगों में हो रही बातचीत का एक आडियो खूब वायरल हो रहा है

इन दो लोगों में से एक व्यक्ति सुंदरनगर के विधायक का चालक बताया जा रहा है। आडियो में व्यक्ति चालक की भर्ती की परीक्षा घर से ही बैठकर देने की बात कर रहा है। 1 मिनट 47 सेकेंड के इस आडियो में पहले एक व्यक्ति दूसरे को पार्टी बदलने को लेकर बात कह रहा है

वही, दूसरा व्यक्ति कहता है कि उसने पूंघ से ही परीक्षा दे दी है साथ ही कहता है कि 16 लोग आर्मी कोटे के लगे है और अन्य पदों की जानकारी दे रहा है, बोल रहा है कि हमने तो घर से ही पेपर दे दिया। प्रदेश में 100 चालक के पदों के लिए चार सितंबर को परीक्षा हुई है।

वही आपको बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा व जेओए की परीक्षा में भी विवाद सुंदरनगर से हुआ था, ऐसे में अब इस आडियो के वायरल होने के बाद राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं तथाकथित आडियो पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे उनके विरोधियों की घटिया चाल बताया है। राकेश जम्वाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख उनके विरोधी सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देखकर घबरा गए हैं और ऐसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। आडियो में उनके जिस चालक के घर बैठकर चालक की लिखित परीक्षा देने की बात कही जा रही है उसने न तो लिखित परीक्षा दी है और न ही इस परीक्षा के लिए उसका कहीं नाम है। उनके विरोधी चाहे तो इसकी जांच करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा सुंदरनगर में हुए विकास कार्यों के नाम पर यदि कोई उनसे किसी प्रकार का सवाल करना चाहता है तो सामने आकर करे। इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर अपना स्वार्थ साधने का बेमतलब का प्रयास न करे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles