17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

कार्य कर रहे ठेकेदार का अढ़ाई टन सरिया दो बैटरी व शटरिंग प्लेट चोरी…

Asokatime’s…. 7 September

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार का अढ़ाई टन सरिया और सड़क किनारे खड़ी एलएनटी मशीन की दो बैटरी व लोहे की आठ बड़ी शटरिंग प्लेट चोरी होने से हड़कप मच गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में पैकेज चार के ठेकेदार धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सिरमौर और शिमला जिले के सीमांत इलाके में रोहाना और गुम्मा के बीच सड़क किनारे नालियों (ड्रेन) के निर्माण का काम करवाया जा रहा है। जिसके लिए आवश्यक निर्माण सामग्री को उपरोक्त निजी कंपनी द्वारा कंस्ट्रक्शन  साइट पर ही रखा गया था।

ऐसे में देर रात को अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात शातिरों ने सड़क किनारे रखा गया अढ़ाई टन सरिया जिसकी क़ीमत क़रीब डेढ़ लाख रुपए और करीब 80 लाख रुपए की कीमत वाली एलएनटी मशीन को तोड़कर उसकी 2 बैटरीयां और स्टील की 8 बड़ी शटरिंग प्लेट को चोरी कर लिया।

रात्रि में तैनात सुरक्षा गार्ड को सड़क में गश्त के दौरान सड़क किनारे रखा गया सरिया और शटरिंग प्लेट ग़ायब दिखा तो तत्काल साइट इंचार्ज को इसकी सूचना दी।

इसके बाद जब अन्य सामान और मशीनों को जांचा गया। अज्ञात चोरों ने मशीन को तोड़कर उसकी 2 बैटरीयां भी चुरा ली।

धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र धत्तरवाल ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा पैकेज चार के अंतर्गत करीब 20 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हर जगह सुरक्षा गार्ड तैनात करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द पुलिस द्वारा चोरों का पता लगा लिया जाएगा और उनकी कंपनी को काम करने के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।

उधर, पुलिस थाना नेरवा के प्रभारी जयंत करुण गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद से पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles