11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

बाला सुंदरी के दरबार में भक्त ने चढ़ाया19 तोले सोने व 5 किलो चांदी से निर्मित भवन..

Ashoka time’s…30 January 

सिरमौर जिला के विश्व विख्यात महामाई बाला सुंदरी त्रिलोकपुर के दरबार में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन भेंट किया है। करीब 5 किलो चांदी पर सोने की परत चढ़ाई गई है। 

हालांकि, प्राचीन मंदिर में भेंट किए गए भवन को लेकर दान देने वाले श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को चांदी व सोने के इस्तेमाल की जानकारी दी है, लेकिन न्यास भी अपने स्तर पर परख करवाएगा।

श्रद्धालु की भावना की कद्र करते हुए मंदिर न्यास ने मनमोहक भवन को माता की पिंडी के मूल स्थान पर ही स्थापित किया है। बताया गया है कि माता के भवन में करीब 19 तोले सोने व करीब 5 किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है। मंदिर में माता की पिंडी चांदी के भव्य भवन में विराजमान है। ये पहली बार ही है, जब माता के दरबार में सोने से जड़ित भवन भेंट हुआ है।

उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा व उत्तर प्रदेश में माता बाला सुंदरी को कुल देवी के रूप में भी पूजा जाता है। चंद बरस पहले प्राचीन मंदिर में माता के मुख्य स्थल की दिवारों पर शुद्ध चांदी की परत चढ़ाई गई थी। ये चांदी भी श्रद्धालुओं द्वारा ही भेंट की गई थी। मंदिर न्यास का मानना है कि माता के दरबार में चांदी के छत्र अर्पित किए जाते रहे हैं, मगर सोने से जड़ित भवन पहली बार ही भेंट किया गया है।

पांवटा वार्ड नंबर 10 देवी नगर से 25 जनवरी से लापता युवक… मामला दर्ज

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू

पांवटा साहिब सहित इस बड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

चैंकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी से बरामद किए 68 हज़ार… जांच में जुटी पुलिस

भारत में मां बनना हुआ 3 गुना महंगा…. थ्री स्टार होटलों से ज्यादा महंगा अस्पतालों का खर्च…

पति करता है मानसिक तौर पर प्रताड़ित, सास व ससुर के खिलाफ भी उत्पीडन का मामला दर्ज…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles