11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये बनेंगे 100 स्टेशन- उपायुक्त आरके गौतम 

Ashoka Times…

नाहन: प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनां को प्रोत्साहित करने की कवायद जिला सिरमौर में भी जोर पकड़ने लगी है। उपायुक्त आर. के. गौतम ने सोमवार को उनके कार्यालय चैम्बर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विभिन्न उपमण्डलों में स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को चिन्हित कर जल्द उनकी रिपोर्ट सौंपने के लिये समस्त एसडीएम को निर्देश जारी किये।

उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न भागों में कम से कम एक सौ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें राज्य राजमार्गों तथा बस अड्डों के समीप बड़ी क्षमता के 50 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें वाहन को 15 मिनट से लेकर एक घण्टे में चार्ज किया जा सकेगा। कार्यालय परिसरों में दो से चार घण्टे वाहन चार्जिंग में लगेंगे जबकि व्यक्तिगत आवासीय परिसरों में 8 से 10 घण्टे वाहन को चार्ज करने के लिये लगेंगे। उन्होंने कहा कि बडे़ चार्जिंग स्टेशनों के लिये 11 केवी विद्युत लाइन की उपलब्धता होना जरूरी है।

आर.के. गौतम ने चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिये उपमण्डलवार रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है और जल्द इन स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि एक चार्जिंग स्टेशन के लिये लगभग एक कनाल भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकांश चिन्हित स्थानों में भूमि उपलब्ध है। उन्होंने विभिन्न विभागों से अपने कार्यालयों परिसरों में छोटे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिये प्रक्रिया आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक वाहनों में रिप्लेस होंगे। वाहन के नकारा घोषित होने के बाद उसके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन की ही संस्तुति की जाएगी.

पांवटा वार्ड नंबर 10 देवी नगर से 25 जनवरी से लापता युवक… मामला दर्ज 

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू 

पांवटा साहिब सहित इस बड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…. 

चैंकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी से बरामद किए 68 लाख.. जांच में जुटी पुलिस 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles