11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बाइक सवार युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद…

Ashoka time’s…7 December 25
जनपद के थाना मैहतपुर के तहत इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश द्विवेदी निवासी नंगल और मोहित कुमार निवासी जखेड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम मैहतपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बुलेट बाइक पर दो युवक तेज आवाज में पटाखे मारते हुए इलाके की ओर आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद वही बाइक नाकाबंदी प्वाइंट पर पहुंची, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया। बाइक रुकते ही दोनों युवक हड़बड़ा गए और पूछताछ के दौरान असहज व्यवहार करने लगे। उन्होंने तलाशी देने से भी मना कर दिया, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने जब बाइक के टूल बॉक्स की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखा गया 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चिट्टा और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में बाइक चालक अंश द्विवेदी ने खुलासा किया कि उन्हें यह चिट्टा भटौली के एक युवक ‘सनम’ ने सप्लाई किया था। पुलिस अब सप्लायर की भूमिका और नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles