18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

बांध प्रबंधन कर रहा विस्थापितों को गुमराह…जल्द होगा प्रदर्शन

Ashoka Times… Renuka Ji

श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने लगाया आरोप,

ददाहु में आयोजित हुई रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक कई निर्णय पर चर्चा हुई । इस दौरान मांगे पूरी नहीं किए जाने पर जल्द ही आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी गई है

रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने रेणुका बांध प्रबंधन पर विस्थापितों को गुमराह करने के आरोप लगाए है। श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक आज रेणुका जी के ददाहु में आयोजित हुई जिसमें विस्थापितों की मांगों को लेकर चर्चा की गई।

बांध विस्थापितों का आरोप है कि बांध प्रबंधन द्वारा द्वारा यह भ्रांतियां फैला कर विस्थापितों को गुमराह किया जा रहा है कि संघर्ष समिति अब बिखर चुकी है और उससे जुड़े लोग अलग अलग हो चुके हैं अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने कहा कि बांध संघर्ष समिति के बैनर तले सभी विस्थापित एकजुट है और जब तक विस्थापितों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक विस्थापितों का विरोध लगातार जारी रहेगा फिर चाहे उन्हें अपनी मांगे मनवाने के लिए किसी भी सूरत से गुजर ना पड़े उन्होंने आरोप लगाया कि बांध विस्थापितों की मांगों को ना तो प्रबंधन और ना ही सरकार गंभीरता से ले रही है।

रेणुका जी बांध संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने बताया कि विस्थापितों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जो एक माह का समय बांध विस्थापितों को दिया गया था उसकी अवधि बढ़ाकर 2 माह की जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विस्थापितों द्वारा एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो मांगों को लेकर 12 जून को नाहन में DC सिरमौर से मुलाकात करेगी।

जरूरी मरम्मत के चलते रविवार रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित… 

कौन कर रहा हिमाचल सरकार को अस्थिर करने का प्रयास…पढ़िए कैसे हो रही हितों की अनदेखी… 

यमुना नदी में डूबने से 15 वर्षीय नाबालिग ने गंवाईं जान… दोस्तों के साथ उतरा था नहाने… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles