16.5 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

बस में सफर कर रहे युवक को 318 ग्राम चरस के साथ दबोचा… मामला दर्ज…

Ashoka time’s…16 November

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे निजी बस में सफर कर रहे युवक को 318 ग्राम चरस के‌ साथ पकड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मंडी जिले की औट पुलिस ने थलौट के पास नाका लगाया हुआ था इसी दौरान बस को रोककर सभी यात्रियों की तलाशी ली गई वहीं युवक पुलिस को देखकर घबरा गया पुलिस ने जब जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 318 ग्राम चरस बरामद की गई।

युवक की पहचान विशाल कुमार 22 वर्षीय निवासी घोड़ी धाबीरी जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। युवक कुल्लू से मंडी जा रहा था।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles