Home / Uncategorized / बड़ी कामयाबी…पंजाब का व्यक्ति कर रहा था नशे की तस्करी…PAONTA SAHIB 

बड़ी कामयाबी…पंजाब का व्यक्ति कर रहा था नशे की तस्करी…PAONTA SAHIB 

बड़ी कामयाबी…पंजाब का व्यक्ति कर रहा था नशे की तस्करी…PAONTA SAHIB 

पढ़िए कैसे घरों तक की जा रही थी नशे की सप्लाई…

animal image

Ashoka Times…24 may 23 

पांवटा साहिब में 31 किलो अफीम डोडे और 105 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह सामग्री एक पंजाब के व्यक्ति से मिली है जो घर घर जाकर इसकी सप्लाई भी करता था।

animal image

जानकारी के अनुसार भुपीन्द्र सिंह पुत्र हरीन्द्र सिंह (52) स्थाई निवासी लुधियाना का रहने वाला है पांवटा साहिब में मनप्रीत कौर पत्नी गगन दीप सिंह निवासी शुभखेडा के मकान मे बतौर किरायेदार रहता था। पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी और सामग्री बेचने का काम कर रहा था इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, बाकायदा जाल बिछा कर इस व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है

बताया जा रहा है कि यह न केवल अफीम डोडे, भुक्की, अफीम की तस्करी करता था बल्कि नशे के आदि लोगों को उनके घरों तक सामग्री पहुंचाने का काम करता था फिलहाल पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है कि बड़े तस्कर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

क्या बोले अधिकारी…वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने कहा पुलिस द्वारा बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 105 ग्राम अफीम और 31 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नशा बेचने वाले आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं इन पर किसी तरह की कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी।

पांवटा साहिब में घूम रही संदिग्ध महिलाएं…रहिए सावधान … 

Pwd विभागीय रिपेयर निरीक्षण पूरी तरह फेल…उठे सवाल…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons