12.9 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

पवन होंगे कांगड़ा और चंबा संसदीय सीट से ओबीसी संयोजक… बड़ी जिम्मेदारी

Ashoka Times…18 फरवरी 2026 भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संसदीय क्षेत्रों के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब से ओबीसी के नेता पवन चौधरी को कांगड़ा और चंबा के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा उनके साथ पुनीत चौधरी और योगराज को भी अप पदों पर रखा गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी का नाम भी शामिल है। शिमला संसदीय क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ नरेश चौधरी और राकेश मेहरालु को सह संयोजक बनाया गया है। पाँवटा साहिब से संसदीय क्षेत्र स्तरीय जिम्मेवारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वर्कर्स ने इन नियुक्तियों पर पवन चौधरी और सुभाष चौधरी को बधाई दी है। उधर, अपनी नियुक्ति पर सुभाष चौधरी ने प्रदेश भाजपा आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और जिलाध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता आदि का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles