11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को सुदृढ़ बनाने को सरकार प्रयासरत…नसीमा बेगम 

Ashoka Times…29 दिसंबर 23 पांवटा साहिब 

वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय ज्वालापुर पांवटा साहिब में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि निदेशक (Non-offical) एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश नसीमा बेगम ने शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सोनिया ग्राम पंचायत प्रधान रही। 

इस मौके पर नसीमा बेगम ने कहा कि सरकार विशेषतौर पर महिलाओं और बच्चों की शिक्षा सुदृढता के लिए प्रयासरत रही है स्कूल में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए जिस सामग्री की भी आवश्यकता है उन जरूरतों को पूरा करने के लिए आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी और प्रयास रहेगा की कोई भी स्कूल ज़रूरी सामग्री के आभाव में ना रहे।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नसीमा बेगम द्वारा बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा के लिए कंप्यूटर की सौगात भेजी गई थी जिससे बच्चों को और बेहतर तरह से शिक्षा दी जा सके।

इस दौरान पुरुस्कार प्राप्त करने वालों में हिमांशी नैना, राजू नट, स्वीटी, नंदिनी, अंकुश, मनदीप कौर सुरजीत, प्राची-चौच्ची आंगुन फैजान, मिस्बाह, चांदनी, आरुशी ठाकुर आदि ।

स्कूल प्रबंधक मस्तराम रामी T.G.T. ने बताया कि मुख्य अतिथि के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को रखा गया “जिसको करने के लिए वायदा किया गया है। मंच संचालन पूरी कमलेश शास्त्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुचारु रुप से संचालन करने में विद्यालय स्टाफ के संजय शमी , मायामणी T.G.T., संतोष देवी, सीमा देवी, मनोज कुमार महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पांवटा साहिब में फिल्मी स्टाइल में हवा में पलटी कार…चालक युवक की

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास के प्रबंधो हेतु बैठक आयोजित

पंजीकरण तथा मतदान के लिए मतदाताओं को करे जागरूक-सुमित खिमटा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles