13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल -आर.के. गौतम

Ashoka time’s….4 अप्रैल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के सभी पात्र लोगों विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि सभी पात्र युवा अपना-अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवायें। उन्होंने निर्वाचन विभाग को जिला के सभी कॉलेज, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा आईटीआई में 11 और 12 अप्रैल 2023  को सभी पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना अनिर्वाय है और कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने अथवा मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर मंगलवार को नाहन में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग निर्वाचन विभाग द्वारा जारी शैडयूल के अनुरूप अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं, इसके अलावा ऑन लाईन माध्यम से भी निर्वाचन आयोग की वैबसाईट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।

आर.के. गौतम बताया कि 05 अप्रैल 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियो के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। दावे व आक्षेप 05 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सभी मतदान केन्द्रों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों मे प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर 8, 9, 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान की तिथियां रहेगी। दावे अथवा आक्षेपों का निपटारा 28 अप्रैल 2023, से किया जाएगा जबकि 10 मई 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन अवधि के दौरान जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रो के 563 मतदान केन्द्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 3,95,595 है जिसमें से महिला मतदाताआंे की संख्या 1,89,346 है, जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 2,06,246 है।

आर.के. गौतम ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन के लिए सभी राजनीतिक दलों से इस प्रयोजन के नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कहा ताकि सभी पात्र लोग मतदाता सूचि में शामिल होकर अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।

उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 37 बीयू और 37 सीयू तथा 1549 वीपीपैट मशीनें डिस्ट्रक्शन के लिए 17 अप्रैल 2023 को, इन मशीनों के मैन्यूफेक्चरर बीईएल बैंगलोर को स्थानंतरित किये जाएंगे।

इसी प्रकार भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 6 अप्रैल 2023 को ऐसे ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जो एफएलसी, मॉक पोल और वास्तविक पोल आदि प्रक्रिया के दौरान डिफेक्टिव पाये गए थे, उनकी सम्बन्धित मैन्युफैक्चर्र द्वारा मुरम्मत के लिए इन्हें बिलासपुर जिला में स्थानंातरित किये जाएंगे, इसमें 11 बीयू, 44 सीयू तथा 30 वीवीपैट मशीनें शमिल हैं।

इस बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन नारायण सिंह, भाजपा प्रतिनिधि अजय बंसल तथा कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में विनीत मोहिन्द्रा और सलीम अहमद के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

10 हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार…

नाहन चैगान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस-डीसी  

नशे के विरूद्ध स्कूलों में विशेष अभियान चलाये जाएंगेः आर.के. गौतम

5 मई को उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा ददाहू बस स्टैंड का निर्माण कार्य आरंभ…

ददाहू आंगनवाड़ी में विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया…

ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों के कारण बांगरण पुल का काम लटका…

2 दिन की बच्ची को बस सीट के नीचे छोड़ कर चले गए परिचय… police जुटी जांच में….

बड़ी वारदात…बैंक के भीतर बुजुर्ग से लाखों उड़ा ले गया ठग…बीच बाजार में पेश आया मामला…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles