19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पुलिस टीम पर हुआ हमला, दो आरोपी गिरफ्तार…

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ashoka time’s…21 November 25 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में कुछ लोगों द्वारा पुलिस की टीम पर ही हमला करने का मामला सामने आया है। यहां पर नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खेड़ा में शराब ठेका के पास लड़ाई झगड़ा हो रहा है जिसको लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पर शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति दीपक ठाकुर और श्याम सिंह निवासी गांव खेड़ा नालागढ़ ने पुलिस टीम के साथ गाली गलोज की और पुलिस कर्मियों पर कांच की बोतल, ईंट पत्थर और डंडों से भी हमला किया।

इस दौरान सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया और बाद में थाना प्रवेश द्वार को भी क्षति पहुंचाई गई इसको लेकर बद्दी जिला पुलिस ने पुलिस कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को काबू किया वहीं घायल पुलिस कर्मियों को भी तत्काल उपचार कराया गया है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है और उनके विरुद्ध थाना मानपुरा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है और ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

वही इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सवाल उठाए हैं और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर कई तंज कसे हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लिखा है कि नालागढ़ के खेड़ा का यह वीडियो देखकर मैं हैरान हूं। हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि प्रदेश में पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। जब वर्दी वाले ही असुरक्षित हो तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है।

Previous articleBest Blackjack Sites Australia
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles