=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
18.8 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला 2 दिन पुलिस रिमांड पर…

फरमान का साथ देने वाले दो आरोपियों पर भी पुलिस का शिकंजा…

Ashoka Times…5 june 2026

पांवटा साहिब के गोविंदपुर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले फरमान निवासी सहारनपुर को पुलिस ने दो दिन रिमांड पर लिया है।

वहीं दूसरी और एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा इस मामले को लेकर स्वयं जांच करने पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन पहुंचे । आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है

कौन-कौन सी लगी धाराएं…

गत दिवस police constable राजेश छिन्टा जो कि छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं कि शिकायत पर अभियोग संख्या 106/26 दिनांक 04.06.2026 जुर्म जेर धारा126(2), 132,121(1), 303(2), 352, 351(2), 3(5) BNS पंजीकृत थाना हुआ था जिसके अनुसार पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी फरमान खान पुत्र स्व इनाम खान पता मकान न0 532 गांव खिडका, जिला सहरनपुर उ0 प्र0 हाल पता मकान न0 245 राजवन रोड तारुवाला पांवटा साहिव व उम्र 40 साल को मुकदमा में गिरफ्तार किया गया था । जिसका मैडिकल भी करवाया गया था । सिरमौर के एएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात और सहारनपुर में नौकरी करता था दो शादी करने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी

दो और आरोपी पुलिस शिकंजे में…

इसके साथ दो अन्य युवक बोवी पुतर रामु पाण्डे गांब वांगरन पांवटा साहिव व राहुल पुत्र प्रदीप कुमार गांब वांगरन पांवटा साहिव को भी नोटिस जेर धारा 35.3 BNSS पर पावन्द करके रिहा किया है

पांवटा साहिब के गोंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पीर की मजार के सामने एक पुलिसकर्मी राजेश छिनटा और एक व्यक्ति जिसका नाम फरमान बताया जा रहा था इस वीडियो में फरमान वर्दी में पुलिसकर्मी के साथ न केवल बच्चों की कर रहे हैं बल्कि उन्हें गालियां दे रहे हैं और उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

तिरुपति ग्रुप में करते हैं ठेकेदारी…

वही आम लोगों का कहना है कि फरमान जो की तिरुपति में ठेकेदार हैं अगर यह बीच सड़क पर एक वर्दी में पुलिस कर्मी के साथ इतनी गुंडागर्दी कर सकते हैं तो सोचिए कंपनी के भीतर मजदूर तबके पर  कैसा कैहर बरबाते होंगे।आरोपी फरमान सहारनपुर का रहने वाला है और तिरुपति में सिक्योरिटी का ठेकेदार है बताया जा रहा है कि मामले को तूल मिलने के बाद तिरुपति फार्मा ने आरोपी को कंपनी से निकाल दिया है ।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles