=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
15.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

खबर का असर…पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाला फरमान पुलिस हिरासत में…

अशोका टाइम्स पर वायरल वीडियो की खबर हुई थी प्रकाशित…

Ashoka Times…4 June 2026

पांवटा साहिब के गोंदपुर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले फरमान निवासी सहारनपुर पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए फरमान निवासी सहारनपुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के गोंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पीर की मजार के सामने एक पुलिसकर्मी राजेश छिनटा और एक व्यक्ति जिसका नाम फरमान बताया जा रहा है के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हुई थी। आरोपी इरफान सहारनपुर का रहने वाला है और तिरुपति कम्पनी में सिक्योरिटी का ठेकेदार है । ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला में इसका ऑफिस है वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीट रहा है वीडियो बुधवार दोपहर की बताई जा रही थी।

बता दे कि जैसे ही अशोका टाइम्स द्वारा वायरल वीडियो की खबर प्रकाशित की गई उसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी वीडियो में पुलिसकर्मी राजेश छिनटा की वर्दी पर हाथ डालता दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है बावजूद इसके फरमान पुलिस कर्मी को ने केवल भद्दी गालियां दे रहा है बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर रहा है। आपको बता दे की पुलिस कर दिया अपने वर्दी में था बावजूद उसने संयम बरसते हुए आरोपी फरमान पर ना तो हाथ उठाया और ना ही कोई बदसलूकी की थी

पुलिसकर्मी की ड्यूटी तारुवाला के स्ट्रांग रूम में थी और वह लंच करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस कर्मी के साथ किसी बात को लेकर आरोपी फरमान की बहस शुरू हो गई। वही दूसरी और सामने आ रहा है कि पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज करने के लिए पांवटा पुलिस स्टेशन भी पहुंचा था लेकिन

वहां पर आरोपी और पुलिसकर्मी के बीच समझौता हो गया था। लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई और मीडिया द्वारा प्रकाशित की गई उसके बाद उच्च अधिकारियों में वर्दी में पुलिस करने की पिटाई पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles