13.6 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिन से बंद होने की शिकायत लोक निर्माण मंत्री…

अधिशासी अभियंता संगड़ाह के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्रामीण…

Ashoka time’s…18 September 25 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले पिऊलाणी-रतवा संपर्क मार्ग पर पिछले 20 दिनों से बस न चलने पर स्थानीय पंचायत प्रधान किरण बाला इसी गांव से संबंध रखने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह व कुंदन सिंह आदि ने विभाग व प्रशासन के प्रति रोष जताया। इस बारे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह को ज्ञापन देने पंहुचे ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता व सहायक के मौजूद न होने के चलते उनके कार्यालय तथा विक्रमादित्य सिंह को शिकायत पत्र ईमेल किए।

ग्रामीणों ने 3 दिन पहले लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा रोड फिटनेस प्रमाण पत्र दिए जाने के बावजूद परिवहन निगम द्वारा ठीक सड़क पर भी पीऊलाणी तक रतवा बस न भेजने के लिए भी नाराजगी जताई और क्षेत्रीय प्रबंधक से इसकी शिकायत की। इस बारे अधिशासी अभियंता संगड़ाह राम सिंह के मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। एक कोर्ट केस में नाहन गए सहायक अभियंता खजान सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि, रतवा सड़क पर डंगे के टेंडर है चुके हैं और जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles