14.2 C
New York
Monday, October 26, 2026

पांवटा साहिब… सड़क हादसे में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…दादी-पोती की गई जान…बेटा गंभीर 

Ashoka Times…1 julay 2025

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले सुनील कश्यप के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार देर रात सड़क हादसे में सुनील कश्यप खुद गंभीर घायल हुआ, वही अपनी मां और 3 साल की बेटी को भी सदा के लिए खो दिया।

सुनील कश्यप पांवटा साहिब वार्ड नंबर 9, नजदीक गुरुद्वारा कृपाल शिला का निवासी है। वह अपनी मां मीरा रानी और 4 साल की बेटी मिष्टी के साथ अंबाला की और से लौट रहे थे। इस दौरान सोमवार रात करीब 3:00 बजे छछरौली के नजदीक रॉकी को अचानक नींद की झपकी आ गई जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी एक पेड़ से जा टकराई, इस सड़क हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं उसने अपनी 3 साल की बेटी मिष्टी और मां मीरा रानी की भी दर्दनाक मौत हो गई। वही सुनील कश्यप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगाधरी सदर, तरसेम सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब दो और तीन बजे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दादी और पोती की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है, फिलहाल पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Previous articleBlackjack Betting Chart Uk
Next articleSydney Pokies

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles