13.9 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा साहिब में वन कटुओं और नवन वन अधिकारियों की मिली-भगत के आरोप….

Ashoka Times…9 July 2025

पांवटा साहिब के बहराल क्षेत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के कुछ अधिकारी मिलकर वन कटुओं को पेड़ काटने का संरक्षण दे रहे हैं। देर रात भी बीओ, चौकीदार के साथ गार्ड मौजूद थे और कईं पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है।

हालांकि इस पूरे मामले में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है, लेकिन बहराल के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहराल में वन माफिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है जिसके कारण पहले भी यहां खैर के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया था। इस बारे में जानकारी देते हुए सचिन, सेवा सिंह, गुरमेल सिंह आदि ने बताया कि बहरहाल क्षेत्र में पहले भी खेर के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई बीती देर रात वीडियो गार्ड और चौकीदार के संरक्षण में वन माफिया पेड़ काट रहा था मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और वह सारे ग्रामीणों को देखकर भाग गए।

वही वन विभाग के सूत्रों की माने तो कुछ लोग 8 जुलाई को रात के समय अवैध तरीके से पेड़ काट रहे थे जिसकी शिकायत मिलते ही वन अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक अवैध कटान करने वाले वहां से भाग गए।

बता दें कि यह काफी गंभीर आरोप है जिसकी वन विभाग अधिकारियों को जांच करनी चाहिए और सही तथ्यों को मीडिया और पब्लिक के सामने लेकर आना चाहिए। वहीं वन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles