13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब : छोटे कद के बड़े कलाकार सोनीक्रू गुरप्रीत अब नहीं रहे…

दिलजीत दोसांझ सहित कईं बड़े कलाकारों के साथ किया काम…

Ashoka Times…5 मई 2024

टिकटॉक स्टार और दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी फिल्मों में काम कर चुके सोनीक्रू (गुरप्रीत सिंह) शनिवार देर रात इस दुनिया को अचानक अलविदा कह गए उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांसें लीं।

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 कृपाल शीला गुरुद्वारे के नजदीक रहने वाले टिकटाॅक स्टार सोनीक्रू जिनका असली नाम गुरप्रीत सिंह था शनिवार रात अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया इसके बाद पीजीआई में उन्होंने दम तोड़ दिया।

दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी वीडियो एल्बम में डांस करते हुए गुरप्रीत सिंह …

बता दें कि टिकटाॅक पर उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हुआ करते थे उस दौरान उनके टिकटाॅक वीडियो देखकर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म छड़ा में साइन किया जिसमें उन्होंने काम कर अपनी एक नई पहचान बनाई उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वीडियो एल्बम्स में काम कर पंजाब की इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया।

पंजाब के विख्यात कलाकार लाडी चहल देसीक्रू साथ भी गुरप्रीत जुड़े हुए थे

उनके बारे में जानकारी देते हुए उनके भाई और मित्र हरप्रीत सिंह, सागर, सोनी ने बताया कि वह बेहद सरल स्वभाव और मजाकिया किस्म के इंसान थे महज 23- 24 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह गए। फिलहाल उनकी अचानक हुई मौत से पांवटा साहिब के साथ साथ पंजाब इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles