19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब के सूरजपुर में भयानक एक्सीडेंट…दो युवकों की मौत…एक गंभीर…डंपर ने…

Ashoka Times…20 November 2025

2025 पांवटा साहिब के सूरजपुर में डंपर और कार की आपस में टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पांवटा साहिब के सूरजपुर में देर रात्रि एक डंपर और कर की आपस में टक्कर हो गई इस टक्कर में दो यूवकों जिनकी पहचान मलिक उम्र 18 वर्ष पुत्र गुलफान निवासी जगतपुर और साहिल उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई व राजेश उम्र 21 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गंभीर रूप से घायल है जिसको प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया गया है वहीं प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने मृतक और घायलों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। बता दें कि रात के समय डंपर और बड़े ट्राले बेलगाम होकर चलते हैं । जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती है ‌। पांवटा साहिब में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर पुलिस प्रशासन को एक नए व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है जिसमें यातायात को आम जनता के लिए सुरक्षित किया जा सके। आपको बता दें कि इस एक्सिडेंट से कुछ ही घंटे पहले मैनकाइंड फार्मा के नज़दीक भी कार और ट्रक की टक्कर हुई थी। लगातार हो रहे हादसों ने लोगों में दहशत फैला दी है और प्रशासन की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ वर्ष पहले इसी तरह ट्रालों और डंपरों के आतंक ने छछरोली के पास कॉलेज के कई छात्रों की जान ले ली थी। हालात इतने भयावह थे कि उस समय हरियाणा के तत्कालीन सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। उसके बाद ही इन ओवरलोडेड ट्रालों पर रोक लगी थी।उस दर्दनाक हादसे के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्र इतने डरे कि उन्हें रातों को सहम कर निकलते देखा गया, और धीरे-धीरे वह कॉलेज भी बंद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज हालात फिर बद से बद्तर हो गए हैं। – न मंत्री और न मौजूदा विधायक इस मामले पर आवाज़ उठा रहे हैं। – न उनके समर्थक – न कांग्रेस नेता – न खनन माफिया पर कोई सख्ती नज़र आ रही है। लोगों के आरोप है कि कई राजनीतिक चेहरे खनन कारोबार से जुड़े हैं, इसलिए कोई भी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं। रात 8 बजे के बाद हाईवे पर डंपर–ट्रालों का गुंडाराज खुलकर देखने को मिलता है, जबकि आम जनता डर के साए में जीने को मजबूर है। आज की तारीख में 9:00 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मौत को दावत देने जाता है बड़े-बड़े ट्राले पर लगाम होकर तोड़ते हैं विशेष तौर पर पांवटा साहिब के देवी नगर और नेशनल हाईवे पर उन ट्रालों की रफ्तार देखने लायक होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles