13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में रविवार को जलजीरा गुरुद्वारे में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर….

Ashoka Times….23 November 2024

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 जलजीरा गुरुद्वारे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। ये स्वास्थ्य शिविर कल रविवार 24 नवंबर को लगाया जाएगा।

जिला सिरमौर के श्री साइन कार्डियक एंड क्रिटिकल केयर सेंटर पांवटा साहिब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिल पाए और ऐसे लोग जिनमें बीमारियां शुरुआती दौर पर पहुंची है उनका समय पर इलाज हो पाए के चलते इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान डॉक्टर हृदय रोगियोंऔर नेत्र संबंधित बीमारियों पर लोगों को जागरुक भी करेंगे।

शिविर में निशुल्क मिलेंगे दवाएं….

वही इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश बेदी ने बताया कि शिविर आयोजन का मुख्य कारण रहता है कि लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके और बीमारियों के शुरुआती दौर पर ही उन्हें रोका जा सके इसके अलावा शिविर में आए रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाती है।

वही इस बारे में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीबी वीरों जी मेमोरियल ट्रस्ट जलजीरा गुरुद्वारा, वार्ड नंबर 9 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है अधिक से अधिक लोग अपनी स्वास्थ्य जांच निशुल्क करवाए बीपी शुगर जैसी बिमारियों का चेकअप करवा कर निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त करें ताकि तनाव भरी जिंदगी में आप स्वस्थ रहकर जीवन जी सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles