10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

पांवटा में SIU की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की 150 पेटियां..

Ashoka time’s…15 January

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर सतौन के पास SIU की टीम ने शनिवार रात पिकअप गाड़ी नंबर (HR 58B-7272 )से अवैध शराब की 150 पेटियां बरामद कीं।

गाड़ी चालक सुजान सिंह उर्फ सुरजन पुत्र शोभा राम निवासी गांव कांडो, डाकखाना दुगाणा, तहसील कमरऊ, सिरमौर को भी गिरफ्तार कर लिया।

वहीं चिलोन के पास पकड़ी गाड़ी अवैध शराब चंडीगढ़ से नहान होते हुए ददाहू से चोरी छिपे कफोटा के लिए लाई जा रही थी। जब ये गाड़ी सतौन चौक पर आई तो हेड कांस्टेबल राकेश ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने अचानक गाड़ी की तेज रफ्तार कर दी और कमरऊ की तरफ भगाकर ले गया। जिस पर SIU टीम ने गाड़ी का पीछा कर चिलोन के पास रोक लिया।

गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम सुजान सिंह बताया। गाड़ी मे रखे सामान के बारे में जब पूछा गया तो सुजान सिंह ने बताया कि देसी शराब की 150 पेटियां हैं। जिसके वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। DSP रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत राजबन पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles