10.2 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

पांवटा में 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…एक मौके पर फरार

Ashoka time’s…11 Feburary 26

जिला सिरमौर की एस आई यू टीम की पांवटा साहिब में गश्त के दौरान 243.59 ग्राम अफीम के तीन व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल करी।

एस आई यू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेहड़ेवाला रोड़ पांवटा साहिब के पास मोटर साईकिल नम्बर HP17E-5518 में तीन व्यक्ति है। और तीनो काफी समय से पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अफीम बेचने का धंधा कर रहे है जिनके पास भारी मात्रा में मदक पदार्थ हो सकता है।

 

जिस सूचना पर टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पहुंची ।जहां पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति वहां से भागने लगे परन्तु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से उपरोक्त दो व्यक्तियों को काबू कर लिया जिनके नाम चरणजीत सिंह पुत्र रांजा सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि.प्र. तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 261, वार्ड नम्बर 12, चुंगी नम्बर 6 शुभखेड़ा नजद संगत गुरूद्वारा बांगरण रोड़ पांवटा साहिब हैं

इनके कब्जे से 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई है। एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया जिसका नाम हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह है। जिसे भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 18,25,29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों का अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles