Ashoka time’s…19 November 25
उपमंडल पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में सब डिविजनल डिटेक्शन सेल की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की।
टीम ने मत्रालियों क्षेत्र में स्थित एक हल्लाल चिकन शॉप से 9.44 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद कर देहरादून निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मत्रालियों में स्थित एक चिकन शॉप से नशे की आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी। तलाशी के दौरान अफरोज (23) पुत्र नईम अहमद, निवासी गांव कुंजा, पोस्ट ऑफिस ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून के कब्जे से 9.44 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अफरोज इस नशीले पदार्थ को अपने हल्लाल चिकन शॉप पर छुपाकर रखता था और स्थानीय युवाओं को सप्लाई करता था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीरवार को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

