11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Ashoka Times…28 जनवरी 24 

पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुर में एनएच 707 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की जान चली गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। 

प्रत्याशियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक बाइक और बस के बीच आमने-सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार बस से जा टकराए। जिससे दोनों के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। जबकि मोटरसाइकिल पर दोनों युवक गोंदपुर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। इस बीच इंडस्ट्रियल एरिया गोंदपुर में मजार के समीप दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। खुली सड़क होने के बावजूद बस और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस और पुलिस दुर्घटना की सूचना के आधे घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल युवा को एक निजी कर में पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया है।वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राज्यपाल डिवाइन विजडम स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि…

भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत…यमुना नदी में मशीनों से खुदाई…

संगड़ाह में 3 दर्जन अघोषित Power Cut लगने व Enternet बंद होने से बढ़ी परेशानी 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles