15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पहले की शातिर बदमाश ने कार चोरी, फिर बदली नंबर प्लेट, अब यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे…पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…26th January

पांवटा साहिब में कार चोरी करने वाले शातिरों का पुलिस ने बड़ी चालाकी के साथ पर्दाफाश किया दरअसल पांवटा साहिब से एक स्टीम 2000 मॉडल गाड़ी चोरी हुई थी यह गाड़ी तारूवाला में नंबर प्लेट बदलकर शातिर बदमाश इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन पुलिस ने इस कार को आरोपी सहित बरामद कर लिया है।

उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में घर के बाहर से Steem LX Modle 2000 कार चोरी हुई है। पुलिस को शिकायत देते हुए शमशेर अली पुत्र शरफूदीन निवासी गांव राजपुर तहसील पांवटा साहिब ने बताया की 12 जनवरी को वो और उसका बेटा इरफान अली अपनी गाड़ी न० HP52A 4805 घर से पांवटा आये थे।

घर पहुंचने के बाद शाम को 7 बजे हमने अपनी गाड़ी पुण्डीर जूस कार्नर वार्ड न0 10 देवीनगर अपने कमरे के बाहर खड़ी कर दी, 13 जनवरी को गाड़ी वहां पर नही पाई गई। उन्होंने गाड़ी को हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिली।जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

यह कार्यवाही ASI मान दास थाना द्वारा की जा रही थी, कार्यवाही के दौरान तारुवाला खेड़ा मन्दिर मैदान के पास एक मारुति Esteem रंग सफेद खड़ी पाई गई। जिसका बाई तरफ की पिछली खिड़की के साथ वाला छोटा शिशे की जगह सफेद प्लास्टिक लगाया होने के कारण चोरी हुई गाड़ी के तौर पर पहचानी गई ।

चोरी हुई गाड़ी Esteem HP52A 4805 शिनाख्त की गई जिस गाड़ी के अन्दर एक व्यक्ति जिसने अपना नाम तरुण कुमार पुत्र स्व0 चमन लाल निवासी गांव तारुवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर उम्र 33 साल बता रहा था

लेकिन उपरोक्त गाड़ी में फ्रन्ट में नम्बर प्लेट पर HPI7- 4929 की नम्बर प्लेट लगी थी जिस पर गाड़ी की RC के मुताबिक इन्जन व चैसी नम्बर चैक किया गया तो गाड़ी नम्बर HP52A 4805 की गाड़ी पाई।

जिस पर गाड़ी के पुलिस ने कागजात को कब्जे में लेकर व आरोपी तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी को LD ACJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles