10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पहले की पीट-पीटकर हत्या…फिर किए शव के सात टुकड़े… Himachal 

हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक यूवती से प्यार पड़ा महंगा…

Ashoka Times…13 june 23 Himachal 

हिमाचल प्रदेश में दिल्ली जैसा दिल दहला देने वाला कांड सामने आया है जिसमें एक यूवक को पहले पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके बाद उसके शव के साथ टुकड़े कर दिए गए।

सिर्फ इतना ही नहीं शव के हिस्सों को बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया गया। मृतक युवक की पहचान सलूणी के गांव बादल निवासी मनोहर लाल (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये मामला प्रेम प्रसंग जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

बता दें कि पुलिस के अनुसार मनोहर लाल का एक अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 जून को वह लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां उसे लड़की के परिजनों ने देख लिया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपितों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का खुलासा 9 जून को हुआ । जब कुछ लोग नाले से गुजर रहे थे। लोगों को अजीब सी बदबू आई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो एक बोरी से मनोहर के शरीर के हिस्से मिले।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला

यह पूरा का पूरा मामला दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा है उस मामले में भी श्रद्धा के शव के टुकड़े कर दिए गए थे वहीं इस मामले में इस युवक के टुकड़े कर दिए गए बता दें कि हिमाचल जैसे शांत इलाके में इस तरह की वारदात बेहद कम देखने को मिलती है लेकिन अब ऐसी वारदातें शांतिप्रिय हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रही है।

इसमें भी युवक की दोनों बाजू, दोनों टांगे, सर को धड़ से अलग किया गया। हत्या की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले को कम्युनल एंगल से नहीं देख रही है।

5 आरोपी किए गये गिरफ्तार…

वहीं हिमाचल प्रदेश उत्तरी क्षेत्र के DIG अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी लड़की और उसके भाई भाभी पहले ही गिरफ्तार कर लिए हैं। मंगलवार को लड़की के चाचा और चाची को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां कर ली है।

विकास खंड संगड़ाह में खुलेगी 3 उचित मूल्य की नई दुकानें….

आर्ट ऑफ़ लिविंग मतलब तनाव भरी जिंदगी से मुक्ति …सुमेश

28 वर्षीय युवक से 10 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles