15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पत्रकार को गरीबों की आवाज उठानी पड़ी महंगी…पढ़िए क्या है मामला

डीएसपी कार्यालय पहुंचे गांव के लोग…निष्पक्ष जांच की मांग…

Ashoka Times…15 October 2024

पांवटा साहिब के माजरा में खड़ी फसलों पर निशान देही मामले में एक पत्रकार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन पर और उनके बुजुर्ग पिता पर झूटे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं ।

माजरा थाना के अंतर्गत गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें महिलाएं और पुरुष काफी संख्या में थे मंगलवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचा । उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गत दिनों एक शिकायत पत्र एसडीएम पांवटा साहिब को दिया गया था। जिसमें सभी ग्रामीणों ने खड़ी फसलों के दौरान निशान देही न दिए जाने की मांग की थी ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इस मामले में एक नेशनल पेपर के पत्रकार शीशपाल ने ग्रामीणों का पक्ष समाचार पत्र में उठाया था जिसका खामियाजा उन्हें भूगतना पड़ रहा है।

आईपीएस अदिति सिंह से मिलते ग्रामीण, शिकायत सौंपते हुए

डीएसपी कार्यालय पहुंच एक पक्ष ने बताया कि सैनी परिवार की बहु रितु के मायके के बारे में ग्रामीण कुछ नहीं जानते हैं, ना ही उन्होंने कभी जाति सूचक शब्द इस्तेमाल किए हैं। उसके परिवार के साथ हमारा जमीनी विवाद न्यायालय में चला हुआ है, ज़मीनी विवाद व रास्ते के विवाद के चलते, हमें झूठे मुकद‌मे में फंसाया जा रहा है। हमारी जमीन भी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। हम आधा दर्जन परिवार गरिबी रेखा से नीचे रह रहे है और बी पी एल परिवार से संबंध रख चुके है।

महिलाओं ने बताया कि जमीनी विवाद की खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार शीशपाल व उसके 75 वर्षीय पिता पर भी रितु देवी ने झूठा मुकद‌मा दर्ज करवाया है। इतना ही नहीं रिपोर्टर शीशपाल की पत्नी के ऊपर भी अब Sc. St. Act में झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जमीनी विवाद के चलते 10 अक्टूबर को दोनों पक्षों की और से क्रॉस मामला पुलिस थाना माजरा में दर्ज हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी बिना छानबीन और जांच के मुकदमे दर्ज कर रही है जिसको लेकर आज आईपीएस डीएसपी आदित्य सिंह से ग्रामीण बड़ी संख्या में मिलने के लिए पहुंचे।

वही इस बारे में आईपीएस अदिति सिंह ने कहा कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगी। और जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कारवाई भी अमल में लाई जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles