Home / News / पत्नी मृत्यु पर मिले दो लाख रुपए….

पत्नी मृत्यु पर मिले दो लाख रुपए….

पत्नी मृत्यु पर मिले दो लाख रुपए….

Ashoka Times….4 January 

animal image

गिरिपार क्षेत्र के भजौन पंचायत के एक व्यक्ति को पत्नी की मृत्यु पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। महिला ने 20 रुपए खर्च कर इस योजना के तहत बीमा करवाया था। महिला की सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी।

AQUA

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी भजौन ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन में खाता खोला तथा इस दौरान महिला ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सालाना 20 रूपए का बीमा करवाया था।

बता दें कि 14 जुलाई 2022 को महिला अपने खेत में काम करने गई थी तथा काम करते समय महिला को सांप ने डंस लिया था। जिसके बाद महिला को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान महिला की 6 दिन बाद मृत्यु हो गई। महिला के पास दो बेटियां और दो बेटे है।

AQUA

जबकि महिला की मृत्यु की सूचना हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन के मैनेजर जुगल चनयाल, आदर्श भंडारी, महेंद्र सिंह मेहता आदि को मिली तो उन्होंने इसकी फाइल तैयार कर महिला के पति ओमप्रकाश को अवगत करवाया। जिसके बाद महिला के पति ओमप्रकाश हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन में आया और 2 लाख रुपए का चेक बैंक अधिकारियों ने उन्हें सौंपा।

उधर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन के मैनेजर जुगल चनयाल ने बताया की एक महिला की सांप के काटने से मृत्यु हुई थी। महिला ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रूपए सालाना बीमा करवाया था। जिसके तहत महिला के पति ओमप्रकाश को दो लाख रुपए का चेक भेंट किया गया है।

श्री रेणुका जी पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम….

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.. मामला दर्ज

पांवटा में अंतराष्ट्रीय चंदन तस्करों ने उडाए 50 लाख के वृक्ष…

गन कल्चर पंजाबी गाने बना रहे हिमाचली यूवाओं को अपराधी….?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *