18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

पड़ोसन ने पकड़ावाया चोरी का आरोपी…Police ने किया गिरफतार… पढ़िए कैसे आया गिरफ्त में

Ashoka Times…17 May 23 

चोरी का आरोपी चाहे कितना भी समझदार क्यों न हो कोई ना कोई गलती कर ही देता है ऐसा ही एक मामला धौला कुआं में सामने आया जब एक चोर चुपचाप से घर में घुसा और सोने के गहने और कैश लेकर चंपत हो गया।

लेकिन उसकी बुरी किस्मत यह कि उस वक्त जब वह चोरी करने के लिए घर में घुसा उस वक्त वहां एक पड़ोसन महिला ने उस युवक को चोरी करते हुए देख लिया।

यह अभियोग *फौजिया W/O जाविद हुसैन रामपुर बंजारण त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर उम्र 23 साल* के शिकायत की शिकायत पर दर्ज थाना हुआ है कि दिनांक 15/5/23 को यह अपने परिवार सहित समय करीब 11:30 बजे दिन अपनी रिश्तेदारी में पूरुवाला में गई थी । इसका पति मेहनत मजदूरी के लिए गया हुआ था। जब यह परिवार सहित समय करीब 5 बजे अपने घर वापिस आई तो इसने अपने कमरे के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी का ताला खुला हुआ देखा और इसने अलमारी में रखे अपने सोने व चांदी के गहने चैक किए तो अलमारी के *अंदर से सोने की अंगूठी व 1 हजार के करांसी नोट चोरी* होना पाए ।

इसे इसकी पड़ोसन ने बताया कि दिन के समय करीब 2 बजे राहुल आपके घर के अंदर गया था जिसे उसने अपनी आंखों से घर के अन्दर प्रवेश करते हुए देखा है। इसे पूरा यकीन है कि राहुल उपरोक्त ने ही इसके घर मे चोरी की है ।

*कार्यवाही पुलिस*- तफ्तीश के दौरान अभियोग मे नामजद आरोपी *राहुल खान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी गांव रामपुरबंजारण धौलाकुंआ उम्र 20 वर्ष* को उसके घर से मुकदमा हजा मे गिरफ्तार किया गया है तथा उससे रिकवरी करना शेष है। जिसे *आज दिनांक 17 मई को अदालत मिजाज मे पेश किया गया जहां से आरोपी राहुल खान का 2 दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड* हासिल किया गया है।

A.K.M School Dadahu मे खेल प्रतियोगिता ….

हिमाचल प्रदेश बड़ी खबर … तीन नाबालिग हुए लापता ‌….

अवैध कटान मामले में गोल-गोल रिपोर्ट पेश करने पर हाईकोर्ट नाराज…डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी

बस स्टैंड के बीच अचानक बस के हो गए ब्रेक फेल… पढ़िए कैसे बचाई लोगों की जान…

उद्योग मंत्री 18 मई से 20 मई तक रहेंगे सिरमौर प्रवास पर….

तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने रौंदे चार मजदूर… हालत बेहद गंभीर… Himachal 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles