Home / News / नेशनल हाईवे पर पंजाब के युवक से मिला चिट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर पंजाब के युवक से मिला चिट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर पंजाब के युवक से मिला चिट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ashoka Times…12 May 23

animal image

नेशनल हाईवे पर पुलिस की एस आई यू टीम द्वारा 7.93 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है। 

आरोपी की पहचान रोहित पुत्र रोशन लाल वासी गांव कटरा शोर सिंह तहसील एवं जिला अमृतसर के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।

animal image

जानकारी के अनुसार एसआईयू सेल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में एक टीम पठानकोट एनएच पर तड़ोली के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तडोली रेन शेल्टर में मौजूद रोहित पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए रोहित को पकड़कर पूछताछ की। इसी दौरान रोहित की संदेह के आधार पर तलाशी लेने दौरान कब्जे से 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

फरार चोर को पुलिस ने आधे घंटे में किया काबू….

लद्दाखी सतरंगी फ्लैग पर क्या लिखा होता है…घमंड, जलन, लालच और गुस्से से दूर रहेंगे

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर डॉक्टर और नर्स स्टाफ को किया सम्मानित…

हिमाचल प्रदेश चैम्बर ऑफ काॅमर्स में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित …

शिलाई पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण… राजस्व विभाग के निशान देही में आया मामला सामने

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons