11 C
New York
Monday, October 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर डॉक्टर और नर्स स्टाफ को किया सम्मानित…

Ashoka Times…12 May 23 

श्री रेणुका जी ददाहू अस्पताल में ओम शांति आश्रम द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया।

 

इस मौके पर ओम शांति ओम की ओर से पहुंची सिस्टर्स ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज का सबसे अहम हिस्सा है सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए उनके प्रयास भगवान के बाद दूसरे नंबर पर है।

 

हर साल 12 मई के दिन अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।इस दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिवस भी होता है जिनका जन्म 1820 में हुआ था. फ्लोरेंस नाइटिंगेल आधूनिक नर्सिंग की फाउंडर थीं और इन्हें ‘द लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने के पीछे नर्सों के हेल्थकेयर में योगदान को उजागर करना और उन्हें धन्यवाद देने जैसे कारण निहित हैं।

इस मौके पर सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. प्रगति गौतम और डाॅ. अनुप्रिया ओम शांति आश्रम के संस्थान शिवानी दीदी, रमा बहन, पुरन भाई सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles