11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

पांवटा अस्पताल में मरीजों को करना पड़ रहा घंटों एक्स-रे को इंतजार…10 बजे तक नहीं होते एक्स-रे शुरू 

Ashoka Times…7 December 23paonta sahib

पांवटा साहिब के अस्पताल में दर्द से कराह रहे मरीजों को समय पर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। जिसके कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

पांवटा सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं की हालत जर्जर होने के कारण मरीजों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है सरकारी अस्पताल के भीतर होने वाले एक्सरे 10 बजे तक शुरू नहीं हो पाए जिसके कारण मरीजों को घंटों बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ता है इन मरीजों में बच्चे महिलाएं बुजुर्ग भी शामिल होते हैं ।

वीरवार को एक्स-रे करवाने पहुंचे हरविंदर सिंह कौशल्या और दविंदर सिंह ने बताया कि वह 9:00 बजे से एक्स-रे विभाग के बाहर बैठे हैं 10:30 बजे के करीब तक कोई भी हेल्थ वर्कर एक्स-रे नहीं कर रहा था जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी और दर्द बाहर बैठकर झेलना पड़ा।

वही सूत्र बता रहे हैं कि एक्स-रे मशीन को कुछ इस तरह से सेट किया गया है कि पूरे दिन में 50 से 60 एक्स-रे ही निकाले जा सकते हैं उसके बाद एक्स-रे करने वाले अपने-अपने घरों को निकल जाते हैं वहीं आम लोगों को अस्पताल के बाहर महंगे दामों पर एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं कुल मिलाकर सिविल अस्पताल में सुविधा होते हुए भी आम जनता तक यह सुविधा नहीं पहुंच पा रही हैं।

वहीं सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर सुधी गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए वह खुद इस मामले की जांच करेंगे और एक्स-रे विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश देंगे की लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो।

नोडल क्लब के लिए 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-रमा शर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा 

तेज रफ्तार कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर… व्यक्ति की मौत

व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत….शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles