10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 99 पोलिंग पार्टियां रवाना*

Ashoka time’s…30 May 24 

एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि आज गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाहन शहरी क्षेत्र की 22 पोलिंग पार्टियों को 31 मई को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जायेगा।

सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा के अन्तर्गत मतदान के लिए कुल 140 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जिसमें 19 पोलिंग पर्टियों को रिजर्व रखा गया है।

एसडीएम सलीम आजम ने इस अवसर पर सभी पोलिंग पार्टियों को अपना कार्य निष्ठापूर्वक, स्वतंत्रत और निष्पक्ष होकर करने के लिए कहा।

इससे पूर्व, आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सलीम आजम तथा तहसीलदार नाहन उपेन्द्र चौहान व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया।

सैनधार में दर्दनाक सड़क हादसा… दो चचेरे भाइयों की मौत 

*सभी मतदान अधिकारी एवं कर्मी सेवा भाव,निष्ठा,ईमानदारी से मतदान कार्य संपन्न करें-सलीम आजम*

*उपायुक्त ने रा.प्रा.पा. छात्रा नाहन के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण*  

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles