19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नाहन में मिलेंगी पीजीआई से अनुभवी डाक्टर की सेवाएं

Ashoka time’s…17 August 23 

पीजीआई चंडीगढ़ से बच्चों के अनुभवी डॉक्टर की सेवाएं अब जिला मुख्यालय नाहन में भी मिलेंगी। श्री साईं अस्पताल गु्रप के शहर के लखदाता पीर के समीप स्थित श्री साईं एम.एस.एच. क्लीनिक में अनुभवी डा. नजाकत हुसैन अपनी सेवाएं देंगे।

श्री साईं अस्पताल के निदेशक डा. दिनेश बेदी ने बताया कि डा. हुसैन सोमवार से शनिवार तक एम.एस.एच. क्लीनिक नाहन में सुबह 10 से दोपहर 2 और शाम 4 से 7 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। जबकि 19 अगस्त को वह सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क जांच एवं परामर्श देंगे। डा. बेदी ने बताया कि अब लोगों को नाहन में ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी, क्योंकि अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन निकु की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ऐसे में अब गंभीर स्थिति को बच्चों के ईलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य बाहरी शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों से संबंधित रोगों के लिए निशुल्क परामर्श के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें। अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

राजधानी सहित पहाड़ों में बेतरतीब भवन निर्माण और सही जल निकासी नहीं होने से दोगुनी हुई आपदा…

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई… अवैध खनन करती जेसीबी से 50 हजार वसूला जुर्माना….

हिमाचल में भारी बारिश से 10 हजार करोड़ का नुकसान-हर्षवर्धन चौहान

शिमला लैंडस्लाइड…पत्नी के शव के बाद मिला पति का शव…बेटा अब भी लापता…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles