16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

नारायण सिंह बोले डेढ़ साल में रेणुकाजी मे सुक्खू सरकार ने नही किया डेढ़ ₹ का भी विकास 

संगड़ाह में विद्युत मंडल व ददाहू में बीडीओ कार्यालय सहित डेढ़ दर्जन संस्थान बंद…

Ashoka time’s…17 April 24 

संगड़ाह। भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ ₹ का भी विकास कार्य न करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, इलाके का विकास करना तो दूर सुक्खू सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संगड़ाह मे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय, ददाहू में बीडीओ आफिस व हरिपुरधार में नागरिक अस्पताल को लगाकर क्षेत्र में डेढ़ दर्जन के करीब संस्थान बंद कर लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली कैबिनेट में महिलाओं 1500 ₹ मासिक पेंशन व बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी पर भी कांग्रेस सरकार ने धोखा दिया। मोदी के गारंटी संकल्प पत्र पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार की मुफ्त राशन, किसान सम्मान, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत व फसल बीमा जैसी योजनाएं आगे भी जारी रहेगी और अगले 5 साल में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राईक व राम मंदिर निर्माण जैसे उन ऐतिहासिक कार्यो को भी कर दिखाया जिन्हें पहले असंभव कहा जाता था।

ट्रक के हो गए ब्रेक फेल सीधा टकराया वन विभाग चौकी से….

उप प्रधान पर जानलेवा हमले को लेकर सख्त कार्रवाई के लिए लोग हुए लामबद्ध…

फंदा‌ लगा 19 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या…शव कब्जे में छानबीन शुरू 

अस्पताल में घुसकर तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर….

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles