10.8 C
New York
Sunday, October 25, 2026

नहीं रहे पुर्व मनोनीत पार्षद और युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान…

दिल्ली के निजी अस्पताल में थे भर्ती…

Ashoka Times…

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से देहांत हो गया है। चेतन चौहान को इलाज के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

लगभग 44 वर्षीय चेतन चौहान बहुत ही मिलनसार, शांत स्वभाव तथा मददगार व्यक्तित्व वाले युवा नेता थे। उनके देहांत से पांवटा साहिब में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार चेतन चौहान की सोमवार को तबियत बिगड़ी इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें ….

पांवटा साहिब SHO पर लगे गंभीर आरोप…DGP हिमाचल ने दिए जांच के आदेश… 

सरिया चुराने आए बदमाश बाइक छोड़कर भागे…अब आएंगे पुलिस के शिकंजे में…पढ़िए क्या है पूरा मामला 

बता दें कि चेतन चौहान अपने माता-पिता की एक इकलौता चिराग था। चेतन चौहान के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पांवटा साहिब लेकर आया था रहा है। सम्भव है आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि चेतन चौहान, वर्तमान में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के काफी करीबी रहे है। और हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पांवटा साहिब आने पर चेतन चौहान ने उनसे मुलाकात कर पांवटा साहिब में शिक्षा के क्षेत्र में क्या बदलाव हो सकते हैं इसके विषय में भी चर्चा की थी।

मगर युवा कांग्रेस नेता चेतन चौहान का अचानक दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह देहांत हो गया है।उनके देहांत से पांवटा साहिब में शोक की लहर है। भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में दिखा टाइगर…लोगों में दहशत…WATCH VIDEO 

25 वर्षीय युवा की मौत के बाद, नशा बेचने वालों पर भड़के लोग…किया घेराव…दी चेतावनी… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles